बहुत कुछ किया जा सकता है,
ज़ंजीरों को तोड़ा जा सकता है |
पर उससे पहले, इसका कारण देना होगा |
उस हर बात का कारण देना होगा,
जिसे तुम भाग रहे हो |
और अगर तुम्हें सारे जवाब दे दिये,
तो एक आखिरी सवाल होगा
ये नहीं तो और क्या?
तो अंत से पहले ही हारकर,
क्षमता से काम में समझौता कर |
फिर चल देता हूं एक सफर पर,
जिस पे किसी मंजिल का इंतजार नहीं है।
