बहुत कुछ किया जा सकता था,

पर मैं उसकी बात नहीं करूंगा |


पिछला जो भी हुआ,

लोगों के कहने पे या ना समझ में,

वो एक भाग दौड़ थी, अस्तित्व को मिटा देने की |

खुद की आज़ाद सोच को दफ़नाकर, समाज की सोच को अपनाने की |

और काफ़ी हद तक वो कामयाब रही।