वैसे आज पृथ्वी दिवस है

किंतु पृथ्वी बहुत बेबस है

पृथ्वी को हम मां कहते हैं

पिता आसमां को कहते हैं

लेकिन देखो तुमने माँ की

तो कोई बात नहीं मानी

हरी भरी मेरी धरती को

तुमने बना दिया परती जो

एक दिन बहुत पछताओगे

करनी पर अपनी शर्माओगे

जैसे योद्धा के अस्त्र-शस्त्र

वैसे धरती के वृक्ष वस्त्र

करे न कोई मां का शोषण

त्योहारों पर हो वृक्षारोपण

समय करो न जाया तुम

फिर से लाओ छाया तुम

हरियाली से भर जाएगी

धरती फिर से मुस्काएगी


~आदित्य कुमार 'आदित्यम'

(पृथ्वी दिवस 2024)