कुछ तो लाचारी रही होगी
टिमटिमाते हुए उस तारे की,
क्यू टूट गया अचानक,
मन में उसके बात कोई पुरानी रही होगी,
या आसमान की चाहत में कमी अा रही होगी ।।

वो था बरसों से शान्त 
ज्वालामुखी की तरह,
अचानक क्यू फट गया
उसके मन में कोई आग पुरानी रही होगी,
या जमीं की सहनशक्ति में कमी आ रही होगी ।।

वो हौसलों में अडिग
हिमालय की तरह,
था रोज उठता लड़ता,
जीत जाता जंग में दाने पानी के लिए,
अचानक ये क्या हुआ वो हार गया,
कोई तो लाचारी रही होगी,
या सरकारी प्रयासों में कमी भारी रही होगी।।