ज़िन्दा हूँ, पर जान नहीं,


साँस ले रहा हूँ, पर प्राण नहीं।


हँसता हूँ, पर उल्लास नहीं,


खाता हूँ, पर भूख नहीं।


सोता हूँ, पर नींद नहीं,


सपने हैं, पर आस नहीं।


ज़िन्दा हूँ, पर जान नहीं!!!