होने को तो ऐसा भी हो सकता था

वो चाहता तो मेरा भी हो सकता था


सहरा में वो दरिया देख था कितना ख़ुश

ये आंखों का धोखा भी हो सकता था


देकर  दिल मैंने मांगी थी उसकी टीस

ये एक महंगा सौदा भी हो सकता था


मेरे  गालों  पे  तेरे  अश्कों  के  साथ

माथे पे एक बोसा भी हो सकता था


बस  ये  सोचके  मैं  हुजरे में दुपक गया

बाहर जान का ख़तरा भी हो सकता था


राजा  की  तलवार गिराई जिसने विष

वो अदना सा प्यादा भी हो सकता था