आगामी नववर्ष दे सबको

बस खुशहाली का उपहार


हर दिन सुख.शांति.समृद्धि 

का सतत करता रहे फुहार


मन में सबके प्रति बना रहे 

सदाशयता का ही भाव


ईश्वर कृपा इतनी बनी रहे के

किसी से कहीं होवे न दुराव


लेशमात्र भी कहीं न दिखे 

हमें कहीं कोई भी अभाव


सर्वव्यापी परमात्मा कुछ इस

तरह करें जीवन में बदलाव