जी भर जल दीपक, जी भर जल ! किरणों  के पग फैला कोना कोना टहल !! जी भर जल दीपक, जी भर जल ! पिया से बातें बची हुई हैं, मुझसे अधिक न मचल !! जी भर जल दीपक, जी भर जल ! प्रभु के  चरणन में तू अर्पण है, विंनती को देता रहना बल !! जी भर जल दीपक, जी भर जल !