ख़ाली बरतन के #अदहन में आया उबाल,

देश के युवा के सीने में आए उबाल सा है।

पकने के लिए चावल तो है नहीं,

बस घर में बैठा उबल रहा है।

निरुद्देश्य, बेरोजगार चुप्पी साधे बैठा है। 

कब चावल आए और कब परिवार का पेट भरे।

ईश्वर, सबको खुशहाली दे, बस यही मेरी दुआ है। 


@PoojaAuthor / पूजा इन्दोरिया शर्मा