कहां चले गए तुम
फिर से मिलने
को मन करता है
वो गीली मिट्टी को
चुपके से मुंह मे डालने
का मन करता है
तितलियो को पकड़कर
उनके साथ उड़ने को
मन करता है
बजाकर दरवाजा पड़ोसी का
भागने का मन करता है
दीन दुनिया से बेखबर
बच्ची बनने का मन करता है
फिर उस बचपन को
गले लगाने का मन करता है।
पिंकी ✍️


