युवा क्या करे ?
बचपन में किताबी बोझ।
कम उम्र में पड़ गई सोच ।
खेल,व्यायाम से कोसों दूर।
हर जगह शिक्षा का ढोल।
युवा क्या करे ?
गांव छोड़ जब शहर को आया।
सपने भी साथ लाया।
अच्छी नौकरी अच्छी शिक्षा।
जहां जाओ बस पैसे की चर्चा।
युवा क्या करे ?
शहर के खर्चों का बोझ।
मां बाप को पड गई सोच।
शिक्षा संस्थानों की मनमानी।
आम छात्र की बढ़ी परेशानी।
युवा क्या करे ?
अब हो गई शिक्षा पूरी।
नौकरी अच्छी की मजबूरी।
कार्यस्थल पर शोषण ही शोषण।
बेकार हुआ युवा का यौवन।
सरकार भी अब पीछा छुड़ाए।
आज का युवा अब कहा जाए।
युवा क्या करे ?
प्रकाश जोशी।


