है कहलाता कोरोना वही जिसने बहुत कुछ सिखला दिया जिसने घर की महत्ता को बतला दिया जिसने परिवार संग रहना सिखला दिया है कहलाता कोरोना वही जिसने नमस्कार का भेद दुनिया को बतला दिया जिसने भारत की संस्कृति को सर्वोत्तम ठहरा दिया है कहलाता कोरोना वही जिसने सफाईकर्मियों के योगदान को बतला दिया जिसने हमको प्रदूषण से मुक्त वातावरण दिया है कहलाता कोरोना वही जिसने हाथ धोने की आवश्यकता को बतला दिया जिसने डॉक्टर्स के महत्व को दुनिया को बतला दिया है कहलाता कोरोना वही जिसने पुलिसकर्मियों की आवश्यकता को बतला दिया जिसने कोरोनावौरिअर्स की अहमियत को बतला दिया है कहलाता कोरोना वही जिसने भारत की औषधियों को ही महत्व दिया जिसने भारत को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ का दर्जा दिया है कहलाता कोरोना वही जिसने बहुत कुछ सिखला दिया


