सुभान अल्लाह


हिरनी जैसी उसकी चाल है,सुभान अल्लाह,

और गोरे गोरे उसके गाल है,सुभान अल्लाह !!


वो अपनी नज़रों से कत्ले सरेआम करती है,

उसमें चाइ जैसा उबाल है,सुभान अल्लाह !!


एक दफा दावत पे हमे बुला के चाइ पीला दी,

हम ने कहा आप बेमिसाल है,सुभान अल्लाह !!


मोहल्ले में एक लड़के को चप्पल से पिटा और,

कहा अब बोल क्या ख्याल है,सुभान अल्लाह !!


तेज खंजर जैसी है छुने जाऊं तो हाथ कट जाए

उसकी अदाएं फरेबी जाल है,सुभान अल्लाह !!


कैलाश विझुडा.