सारा अस्तित्व पुरे समर्पण के साथ,
दे रहा जीवन की डोर मानव के हाथ,
फिर भी बारूद को खोजते खोजते,
क्यों रंगे है ? खून से मानवता के हाथ।
बहुत रंग है जीवन की इस चादर के साथ,
जीवन से जीवन जुड़ा मिलाये हाथ से हाथ,
जीवन की इस अविभाज्य श्रृंखला को तोड़ने ,
चले है कौन लेकर यूरेनियम को अपने हाथ।
भूख से तड़पते इस भूमंडल पर है बहुत हाथ,
जो हर तरफ से रोटी के बल पर रंगते है हाथ,
नहीं नहीं रोटी महँगी तो बिलकुल भी नहीं है,
रोटी चारा है उन हाथों में भगवान् है जिनके साथ
