समय की भीत पर

फुलों के गुंजन से

मौन के स्पंदन से

साहिल को छुते सागर की लहरों से

अषाढ़ की रागिनी बदरी के बुंदों से

पर्वतों को ढुंढते गगन के शहरों से

चाॅंद को तकते तारों के पहरों से

बस लिखते हैं

समय की सिलवटों पर

स्याही की तमस ले

भाव की बेली से

अक्षरों में सुगंध भर

प्राण से लयबद्ध

सॉंझ का एकांत ले

भोर की कलम से

कभी प्रेम कभी पुरुषार्थ

©️®️

दामिनी नारायण सिंह