यहां रहबर कौन है

सबको पता है हरकतें तुम्हारी

जानेजां बेखबर कौन है..


कत्ल करके निगाहें छुपा रहे हो

दर्द देकर भी खुद को हमदर्द बता रहे हो..

जर्रे जर्रे में महेक है तुम्हारे बदन की

खौफ़ में हो फिर भी ताक़त दिखा रहे हो..


शिकायतें सबकी है तुमसे

जमाने को सताया है कबसे

इक ज्वाला उबल रहा सबके अंदर

तुम्हें बेघर कर देंगे तुम्हारे घर से...


मकबरों से खींच लाएंगे तुम्हें

जिंदगी क्या होती है सिखाएंगे तुम्हें

मंजिलों से पहले जो रास्ते तुमने बर्बाद किए है

उन रास्तों पे चलकर दिखाएंगे तुम्हें..